मेरी सांचल की कृपा से सब काम हो रहा है
मेरी सांचल कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम मैया नाम मेरा हो रहा है ।
पतवार के बिना ही मेरी नाव चल रही है। हैरान है ज़माना मंजिल भी मिल रही है। करता नहीं मै कुछ भी, सब काम हो रहा है।
मेरी सांचल कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम मैया नाम मेरा हो रहा है ।
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है। किसी और चीज की अब दरकार ही नहीं है। तेरे साथ से गुलाम अब गुलफाम हो रहा है।
मेरी सांचल कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम मैया नाम मेरा हो रहा है ।
मैं तो नहीं हु काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं। टूटी हुयी वाणी से गुणगान कैसे गाऊं। तेरी प्रेरणा से ही सब यह कमाल हो रहा हैं।
मेरी सांचल कृपा से सब काम हो रहा है। करते हो तुम मैया नाम मेरा हो रहा है ।
- अमन मालू
Comments
Post a Comment